महिलाओं की ड्रेस में पुरुषों के डांस का विडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में आप देख सकते हैं कि पुरुषों का एक समूह महिलओं की ड्रेस पहनकर डांस कर रहा है। मलयाली गीत पर डांस कर रहे इन पुरुषों ने केरल की महिलाओं के पांरपरिक परिधान को बाकायदा पहन रखा है। बता दें कि एक फेसबुक यूजर ने यह विडियो शेयर किया है। यूजर ने विडियो में कैप्शन दिया, 'जब आपके पास महिला कर्मचारी न हों और आपको ओणम का मनाना तो ऐसा होता है।' इस विडियो को देखते ही आपकी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस विडियो को लगभग लाखों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा काफी लोगों ने विडियो पर रिऐक्शन दिया और शेयर भी किया है। फेसबुक के साथ ही विडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। डांस कर रहे पुरुषों न केवल महिलाओं के पांरपरिक परिधान को पहना हुआ है बल्कि उन्होंने गजरा भी लगा रखा है और साथ ही गहने और चश्मा पहना रखा है। थिरुवथिराकली और कैकोटिकल्ली केरल का फेमस डांस है, जो महिलाओं के समूह में होता है। यह ओणम के मौके पर किया जाता है। कैकोटिकल्ली डांस के दौरान में समूह में एक कलाकार गाता है और बाकी अन्य कलाकार इसे एक सुर में ताली बजाते हुए दोहराते हैं। वहीं, समूह के लोग एक सर्किल बनाकर डांस करते हैं।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OgpCcz

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!