जब पंजाबी गानों पर झूमा यह अंग्रेज, लोगों को याद आए डब्बू अंकल

तो आपको याद ही होंगे ना? वही जिन्होंने गोविंदा के फेमस गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस करके रातों-रात लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए थे। सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां ना जाने कब और क्या वायरल हो जाए। कभी कोई फोटो तो कभी कोई विडियो। इस बार एक विदेशी शख्स के डांसिंग विडियो की बारी है। विदेशी शख्स के डांस का विडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां वायरल होने के पीछे की वजह सिर्फ शख्स का विदेशी होना या उनके डांसिंग स्टेप्स ही नहीं बल्कि जिस गाने पर वह डांस कर रहे हैं, वह गाना भी है। दरअसल एक विदेशी शख्स ने पंजाबी गाने पर ऐसा डांस किया है कि अच्छे-अच्छे देसी लोग भी चौंक जाएं। यह विडियो ट्विटर पर जिक्सा (@jiks) नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। साथ में जिक्सा ने लिखा, 'यह अंग्रेजी शख्स पंजाबी गाने बहुत पसंद करते हैं। इनका डांस कई देसी लोगों से बेहतर है। हम ऐसे डांसिंग स्टेप्स और मूव्ज के लिए आपकी सराहना करते हैं।' वायरल विडियो में शख्स ने ऐसा डांस किया है एक बार आप भी झूम जाएंगे। इस उम्र में इतने जोश के साथ शख्स का डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया। ट्वीट होने के बाद से इसे लाखों लोगों ने अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर देखा है। ट्वीट के रिप्लाइ में कई लोगों ने शख्स के डांसिंग स्टेप्स की तारीफ की है। आप भी देखिए और बताइए कि आपको कैसा लगा जेंटलमैन का डांस? एक शख्स ने लिखा कि यह ब्रिटिश शख्स है जो कई बार अलग-अलग भारतीय त्योहारों पर उनके साथ डांस कर चुके हैं। साथ ही लिखा कि यह सिर्फ पंजाबी भांगड़ा ही नहीं बल्कि पंजाबी ढोल म्यूजिक पर भी अच्छे से थिरकते हैं।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2z8q8Rd

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!